लोकसभा में भाजपा के एक सांसद ने कहा कि पंचगव्य से हवन करने से ‘कोई कोरोना वायरस’ नहीं हो सकता और सभी सांसदों को अपने अपने क्षेत्रों में हवन कराना चाहिए। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने शून्यकाल में कहा कि पंचगव्य से हवन करने से विषैले से विषैले कीटाणु समाप्त हो जाते हैं, यह बात का वैज्ञानिक आधार पर है।
उन्होंने कहा कि वह अनुभव के आधार पर भी यह बात कह रहे हैं। सिंह ने कहा कि लोकसभा से इस बारे में संदेश जाना चाहिए और सभी सांसदों को अपने अपने क्षेत्रों में हवन कराना चाहिए इससे कोई कोरोना वायरस नहीं हो सकता।