भाजपा सांसद सौमित्र खां ने कहा, पश्चिम बंगाल में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मां-माटी ओर मानुष के नाम पर सत्ता पर आने वाली तृणमूल की सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में आए दिन आगजनी और हिंसा जैसी खबरों के बीच लोकसभा सांसद सौमित्र खां ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि पश्चिम बंगाल के हालात चिंताजनक है। ऐसे में यहां केंद्रीय बलों को तैनात किया जाए और उसे राज्य की सुरक्षा सौंपी जाए।
विज्ञापन
भाजपा से सांसद और पार्टी के उपाध्यक्ष सौमित्र खां ने कहा, पश्चिम बंगाल में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मां-माटी ओर मानुष के नाम पर सत्ता पर आने वाली तृणमूल की सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा, एक समय था जब कहा जाता था कि जो पश्चिम बंगाल सोचता है उसे कोई भी एक दिन बाद ही सोचता है।
आए दिन हो रहे अपराध
सौमित्र खां ने कहा, नौ जून को हावड़ा में प्रदर्शन के नाम पर राजमार्ग को बाधित किया गया। इससे लाखों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया 10 जून को भी पार्क सर्कस में रोहिंग्या और व तृणमूल के लोगों के द्वारा पुलिसकर्मियों को भी बरबर्तता पूर्वक पीटा गया। उन्होंने कहा हमारा बंगाल सुरक्षित नहीं है। लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में जनता त्राहिमाम कर रही है। गुंडे-मवालियों पर पुलिस को कोई नियंत्रण नहीं है। रोहिंग्या की घुसपैठ लगातार बढ़ रही है, जिससे अपराध के मामले भी बढ़ते ही जा रहे हैं।