बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने उनको नोटिस भेजा है। आयोग ने साक्षी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने पर नोटिस जारी किया हैं। साथ ही साक्षी से इस पुरे विवाद पर 11 जनवरी तक सफाई पेश करने को कहा है।
बीते दिनों साक्षी ने मेरठ में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला बयान दिया है। एक मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे साक्षी महाराज ने सभा में भड़काऊ संबोधन करते हुए कहा कि जनसंख्या बढ़ने का कारण हिंदू नहीं है, जनसंख्या वह लोग बढ़ाते है जो 4 पत्नी और 40 बच्चे की योजना को अपनाते है। साथी ही उन्होनें कहा कि वह सरकार से समान नागरिक संहिता की भी मांग करेगें।