फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद सौमित्र खान के बिगड़े बोल, सीएए का विरोध करने वालों को बताया ममता का ‘कुत्ता’

Sun, 19 Jan 2020 09:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
भाजपा सांसद सौमित्र खान - फोटो : ANI (file photo)
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल में राजनीतिक तनाव के बीच भाषा की मर्यादा भूल जाने का एक और मामला सामने आया है। भाजपा सांसद सौमित्र खान ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी का विरोध करने वाले समाज की सम्मानित हस्तियों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ‘कुत्ता’ बता दिया।

विज्ञापन


बिशनपुर सीट से सांसद सौमित्र ने कहा कि जो भी लोग ये कर रहे हैं, वे ममता बनर्जी के कुत्ते हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ममत बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले खान ने कहा कि यही लोग कामदुनी और पार्क स्ट्रीट में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के अलावा बम विस्फोटों की घटनाओं तक पर भी चुप रहे हैं।

बता दें कि राज्य में सीएए के खिलाफ रैलियों में अभिनेताओं, निर्देशकों और संगीतकारों ने भाग लिया था। साथ ही वीडियो भी जारी करते हुए विरोध जताया था। हालांकि पश्चिमी बंगाल में हालिया दिनों में किसी भाजपा नेता के बोल बिगड़ने का यह पहला मामला नहीं है। शुक्रवार को बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीएए का विरोध करने वालों को जानवर, शैतान और परजीवी बता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें