फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP सांसद महेश गिरि बोले- आतंकवादी था मुगल बादशाह औरंगजेब

Sat, 10 Feb 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगल बादशाह औरंगजेब को दिल्ली के सांसद महेश गिरि ने आतंकवादी करार दिया है। दिल्ली में एक सड़क का नाम औरंगजेब से बदलकर डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है। और इसमें सांसद की भूमिक को अहम मानते हुए उन्हें वीरता का शिवाजी पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन


पुरस्कार मिलने के बाद इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में महेश गिरि ने कहा कि 'औरंगजेब एक आतंकवादी था, जब भी उस सड़क के रास्ते से मेरा आना-जाना होता था तो मुझे तकलीफ होती थी। क्योंकि उसने अपने शासन के दौरान कई बेगुनाहों को मौत के घाट उतारा।'
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली की लुटियन एरिया में स्थित इस सड़क का नाम 2015 में बदल दिया गया था। जिसके लिए गिरी ने ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें