फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: जीतू पटवारी के बयान पर भड़कीं भाजपा सांसद कंगना रनौत, कहा- कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी

Tue, 26 Aug 2025 06:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि देशभर में मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। इस पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर हमला बोला है। 
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जीतू पटवारी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। कंगना ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी है। मेरे लिए भी कांग्रेस ने काफी कुछ गलत कहा था। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद कंगना रनौत का कहना है कि कांग्रेस की हमेशा से महिला विरोधी मानसिकता रही है। क्या भाव चल रहे हैं, मंडी की बेटियां मेरे लिए कहा गया था। इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है कि कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं का अपमान किया है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सरकार पर नशा, बेरोजगारी और कुपोषण को लेकर हमला कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश को तमगा मिला है कि प्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाने वाली भाजपा ने यह हालत कर दिए है, जितना ड्रग का कारोबार यहां होता है उतना दूसरी किसी राज्य में नहीं होता। मुख्यमंत्री ने यह प्रयास नहीं किए कि इससे निजात कैसे दिलाएं।  पटवारी ने कहा कि हमारी बहनें, बेटियां नशा करने लगी हैं, लाडली बहना के नाम पर वोट तो ले लिए और मध्य प्रदेश में बहना ही सबसे ज्यादा नशा करती हैं। इस पर विचार करना चाहिए।  
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने किया था विरोध
जीतू पटवारी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाडली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है। जनता इस अपमान का हिसाब लेगी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया है। यही कांग्रेस का चाल-चरित्र है। उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। सीएम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें