मीना ने कहा कि समानता का दर्जा तो आप लोग भी हमें नहीं दे रहे हैं। हम आज सुबह से ही है। पहले भी दिन से ही समय पर यहां आ जाते हैं। इन सबके बावजूद हम सोचते हैं कि अन्य लोगों ने जिस तरीके से अपनी विस्तार से बात रखी, क्या हम नहीं रख सकते हैं।
दौसा से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रही जसकौर मीना ने लोकसभा में महिलाओं को बात रखने के लिए उचित समय नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोकसभा के पीठासीन राजेन्द्र अग्रवाल से कहा कि हमें उचित समय मिलना चाहिए, हम भी तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
सुबह से करते हैं अपनी बारी का इंतजार
उन्होंने कहा, 'समानता का दर्जा तो आप लोग भी हमें नहीं दे रहे हैं। हम आज सुबह से ही है। पहले भी दिन से ही समय पर यहां आ जाते हैं। इन सबके बावजूद हम सोचते हैं कि भाई सतपाल जी, कानून मंत्री व अन्य लोगों ने जिस तरीके से अपनी विस्तार से बात रखी, क्या हम नहीं रख सकते हैं। हम भी अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन उचित समय देना चाहिए।'
बोलने के लिए बनाएं नियम
मीना ने आगे कहा, 'हम व्हिप चेयर से भी अनुरोध करेंगे महिलाओं के बोलने के लिए आप सुनिश्चित करें कि दो या तीन के बाद हमें बुलाया जाए। 15 लोगों के बाद हमें बुलाया जाता है क्या बोले हम? मैंने तीन दिन से लगातार तैयारी की थी, लेकिन फिर भी एक बात पूरी नहीं कर सकी।'
विज्ञापन
दंड देना धर्म हैं...
उन्होंने कहा, 'मैं एक बार फिर कहूंगी कि अन्याय सहकर बैठ जाना यह बड़ा दुष्कर्म है, न्यायार्थ अपने बन्धु को भी, दंड देना धर्म है।'
धनखड़ की नकल उतारने का मामला
वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने का मामला बढ़ता जा रहा है। 19 दिसंबर को विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बनर्जी का वीडियो बनाते दिखाई दिए थे। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने तृणमूल सांसद की आलोचना की। नाराज धनखड़ ने कहा कि यह शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है।