फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मंत्री ने हेमा मालिनी के गालों से की थी सड़कों की तुलना, अब अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Mon, 20 Dec 2021 12:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने पाटिल के द्वारा हेमा मालिनी के गालों के ऊपर दिए गए बयान का संज्ञान लिया था। जिसके बाद मंत्री ने माफी मांग ली थी।
 
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने कुछ दिन पहले अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की थी जिसका वीडिया कल यानी रविवार को सामने आया और सियासत गरम हो गई। कई नेताओं ने जहां इस मामले पर जवाब दिया वहीं अब भाजपा सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये ट्रेंड कुछ साल पहले लालू जी ने शुरू किया था इसलिए सब लोगों ने इसे इस्तेमाल किया। अगर सामान्य लोग ऐसा बोले तो समझ आता है लेकिन अगर संसद के सदस्य ऐसा बोले तो ये ठीक नहीं है।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
प्रदेश सरकार में जल आपूर्ति एवं स्वचछता मंत्री गुवाबराव पाटिल ने वीडियो में कहा, 'जो 30 साल से विधायक रहे हैं उन्हें मेरे विधानसभा क्षेत्र में आना चाहिए और सड़कों को देखना चाहिए। अगर वे (सड़कें) हेमा मालिनी के गालों जैसी नहीं हुईं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।' इस क्षेत्र से पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खड़से कई वर्षों तक विधायक रहे हैं।

संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि इस तरह की तुलना पहले भी हो चुकी है। यह हेमा मालिनी के लिए सम्मान की बात है। इसलिए इसे नकारात्मक रूप से न देखें। इससे पहले लालू यादव ने भी ऐसा ही उदाहरण दिया था। हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग की नाराजगी के बाद मंत्री ने मांगी माफी
वहीं, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने पाटिल के इस बयान का संज्ञान लिया था। जिसके बाद मंत्री ने माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें