फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगालः भाजपा सांसद का दावा- टीएमसी के पांच सांसद कभी भी दे सकते हैं इस्तीफा

Sat, 21 Nov 2020 04:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राज्य में दोनों पार्टियां अभी से विधानसभा चुनावों को लेकर मैदान में ताल ठोक रही हैं। वहीं इस बीच भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसद कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सांसद सौगत रॉय पर आरोप लगाते हुए कहा कि रॉय कैमरे के सामने टीएमसी नेता होने का दिखावा करते हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है। हालांकि सौगत राय ने इस खबर को फर्जी बताते हुए इसे भाजपा के आईटी सेल की करतूत बताया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें