फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के आरोप में शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 21 Nov 2020 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि अमरावती संभाग से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक दिसम्बर को चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिक्षा संघर्ष संघटना की उम्मीदवार संगीता शिंदे बोंडे ने निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना एक सभागार में कथित तौर पर एक बैठक करने के लिए मौजूदा विधान परिषद सदस्य देशपांडे के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री बच्चू कडू और महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने बैठक को संबोधित किया था।अमरावती संभागीय आयुक्त पीयूष सिंह ने भी देशपांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की पुष्टि की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें