फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने प्रकाश राज से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Fri, 09 Aug 2019 05:50 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

  • प्रकाश राज और उनके परिवार के खिलाफ 2 व 3 अक्तूबर 2017 को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
  • प्रकाश राज ने भी तुरंत इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं तुम्हारी माफी स्वीकार करता हूं
  • यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बेहतरीन उदाहरण लोगों के सामने रखें
विज्ञापन
PRAKASH RAJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने बृहस्पतिवार को जाने माने अभिनेता प्रकाश राज से उनके व उनके परिजनों के खिलाफ सोशल माडिया पर आपत्तिजनक लेख डालने के मामले में माफी मांगने के साथ ही इन्हें हटा लिया है। मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने सोशल मीडिया पर प्रकाश राज और उनके परिवार के खिलाफ 2 व 3 अक्तूबर 2017 को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि यह लेख अनुचित और आहत करने वाले थे। इसलिए मैं इन्हें हटा रहा हूं। प्रकाश राज ने भी तुरंत इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं तुम्हारी माफी स्वीकार करता हूं। हमारी विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन हमें सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत और अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बेहतरीन उदाहरण लोगों के सामने रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें