हनुमान जी की जाति को लेकर छिड़ा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी कोई उनके दलित होने का दावा कर रहा है तो कोई ब्राह्मण वहीं आज भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने उन्हें मुसलमान बता दिया है।
बुक्कल नवाब ने कहा कि हनुमान मुसलमान थे, उनका तर्क है कि हमारा मानना है कि मुसलमानों में जो नाम रखे जाते हैं जैसे रहमान, रमजान, फरमान, जीशान और कुर्बान जितने भी नाम हैं वह करीब करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हनुमान को दलित वर्ग का बताया था। इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए राज्यपाल ने भी उन्हें अलट बिहारी वाजपेयी से सीख लेने की नसीहत दी थी।
वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय द्वारा हनुमान को जनजाति से बताने पर उन्होंने कहा था कि यह तो वही बता सकते हैं, हो सकता है उन्होंने कोई शोध किया हो।
इसके बाद बीजेपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा था कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है। हमारा वोटर हमारे साथ है। बीजेपी को इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं कि कौन क्या कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी द्वारा हनुमान जी पर दिए गए बयान पर उनका बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उनके कहने का कुछ और मतलब था। पूरा संदर्भ समझे बिना ही मामले को तूल दे दिया गया।