फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: वंदे मातरम पूरा ना बजाने पर भाजपा विधायक ने छोड़ा मंच, राष्ट्र गीत पर सरकार की क्या है गाइड लाइन?

Wed, 16 Sep 2026 05:48 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

शिवमोगा में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान 'वंदे मातरम' के केवल दो अंतरे बजाए जाने पर भाजपा विधायक एस. एन. चन्नाबसप्पा ने कड़ा विरोध जताते हुए वॉकआउट किया। इस घटना के बाद से यह विवाद एक बार फिर से गहरा गया है। आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और राष्ट्रगीत (वंदे मातरम) को लेकर सरकार की क्या गाइडलाइन्स हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक में वंदे मातरम पर फिर मचा बवाल - फोटो : एआई जनरेटेड इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के शिवमोगा में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के पूरे गायन की जगह केवल दो अंतरे बजाए जाने पर भाजपा विधायक ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और सभा से वॉकआउट कर दिया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को शिवमोगा जिला प्रशासन की ओर से डॉ. बी आर अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


इस समारोह की अध्यक्षता शिवमोगा से भाजपा विधायक एस एन चन्नाबसप्पा कर रहे थे। कार्यक्रम में जिले के डिप्टी कमिश्नर सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जब राष्ट्रगीत बजाया गया, तो वह दो अंतरे (पैराग्राफ) के बाद अचानक रुक गया। इस पर विधायक ने पूरा गीत बजाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए इसे आगे नहीं बजाया। इसके विरोध में विधायक कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

ये भी पढ़ें: 'यूपीआई टैक्स वापस लीजिए': राहुल गांधी ने इंदिरा का नाम लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, ट्रंप से क्यों जोड़ा?
विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार ने वंदे मातरम के 150वें साल के मौके पर इसी साल जनवरी में एक निर्देश जारी किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, जब भी राष्ट्रगान 'जन गण मन' और राष्ट्रगीत एक साथ प्रस्तुत किए जाएं, तो राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए जाने जरूरी हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 10 सितंबर 2026 को एक अलग आदेश जारी किया। इस आदेश में सामान्य सरकारी कार्यक्रमों के दौरान वंदे मातरम के केवल पहले दो अंतरे गाने का नियम तय किया गया, जो केंद्र सरकार के नियमों के बिल्कुल उलट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें