फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: 'ममता बनर्जी दीदी नहीं, अब बुआ हैं', बंगाल CM पर एक बार फिर भड़के शुभेंदु अधिकारी

Sun, 25 Feb 2024 08:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee: बंगाल की पूरी सियासत संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। एक तरफ यहां की महिलाएं टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण का आरोप लगा रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता द्वारा एक अधिकारी को कथित खालिस्तानी कहने का विवाद गहरा गया है।  
विज्ञापन
बंगाल CM पर एक बार फिर भड़के शुभेंदु अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना सामने आने के बाद से ही तमाम विपक्षी दल ममता सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। जहां एक तरफ सत्ता पक्ष भाजपा पर प्रदेश में माहौल खराब करने का आरोप लगा रहा है। वहीं तमाम विपक्षी दल राज्य में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने की बात कह रहे है। बंगाल की पूरी सियासत संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। संदेशखाली सियासी जंग का मैदान बना हुआ है। इस बीच, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक फिर बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब आंटी बन गई हैं।

विज्ञापन


वह एक क्रूर महिला
भाजपा नेता ने कहा, 'पूरे बंगाल में इस तरह से काम चलता है। ममता बनर्जी के संरक्षक में काम चल रहा है। ममता बनर्जी को दीदी कहना बंद कर दिजिए। अब वह आंटी बन गई हैं। अगर हिंदी में कहें तो बुआ। ये बुआ-भतीजे की सरकार है। वह दीदी नहीं हैं। दीदी नाम के साथ एक मानवता की भावना आती है, लेकिन ममता बनर्जी की क्रूरता...मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में उन्हें हराया था। उन्होंने मेरे खिलाफ 42 मामले दर्ज कराए। वह एक क्रूर महिला हैं।'
 

क्या है संदेशखाली विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें