फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक आरएन सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिए एक करोड़ रुपये

Tue, 11 Aug 2020 04:29 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई में हिंदीभाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष भाजपा विधायक आरएन सिंह ने अकेले ही एक करोड़ रुपये दान देकर मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय समाज को पुण्य का भागीदार बनाया है। उद्योगपति सिंह विधान परिषद सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के मूल निवासी सिंह उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष हैं। विधायक आरएन सिंह ने सोमवार को मुंबई की सारस्वत बैंक से आरटीजीएस के जरिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये भेजा है।

विज्ञापन

विधायक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से 500 साल के बाद ऐसा शुभ अवसर आया है, जब अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक घटना है। इस पावन कार्य में हम सबको अवश्य सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें