पुडुचेरी विधानसभा के बाहर बीजेपी के 3 नामांकित विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायकों का आरोप है कि स्पीकर ने उन्हें विधानसभा में घुसने से रोक दिया। प्रदर्शन करने वाले विधायकों में वी समिनाथन, केजी शंकर और एस सेल्वागनापथी हैं।
सेल्वागनापथी ने कहा कि अब कोर्ट का फैसला आ चुका है जिसमे साफ तौर पर कहा गया है कि विधायकों का नामांकन संविधान के अनुसार हुआ है। इसलिए हम विधानसभा में जाने के लिए पूरी तरह से योग्य हैं।
उन्होंने कहा कि स्पीकर अनुभवी राजनेता हैं, वह फैसले के बारे में जानते हैं लेकिन फिर भी वह अपनी मर्जी चला रहे हैं। इस मसले पर पुडुचेरी की गवर्नर किरण बेदी ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करता रहेगा।