फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब कर सकेंगे अरुणाचल के इन इलाकों की सैर

Mon, 26 Mar 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में जल्द ही विदेशी पर्यटक घूमते हुए नजर आएंगे। भारत सरकार राज्य में नियमों में कुछ छूट देने पर विचार कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षित क्षेत्रों में अनुमति पर ही प्रवेश के नियम को बदला जा सकता है। उत्तर-पूर्व का यह पहला राज्य होगा जिसे नियमों में छूट का लाभ मिलेगा। इसके बाद ऐसी ही छूट सिक्किम, लद्दाख और जम्मू और कश्मीर को भी मिल सकती है।

विज्ञापन


पर्यटन क्षेत्र के अंतर-मंत्रीस्तरीय समन्वय समिति के साथ हुई बैठक में सरकार ने बताया कि उसने अरुणाचल प्रदेश के सुरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों में घूमने के लिए विदेशी पर्यटकों को पांच साल की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इससे पहले यह अनुमति केवल 2 साल की थी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय अरुणाचल की सबसे खूबसूरत जगहों तवांग घाटी और जीरो ऐंड बोमडिला में यात्रियों की संख्या को बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। सरकार जल्द ही दूसरे सीमावर्ती राज्यों में ऐसी ही शुरुआत करने पर विचार कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय संवेदनशील क्षेत्रों में विदेशी पर्यटकों के घूमने को लेकर जारी चिंताओं को दूर कर लेना चाहती है। इसके बाद ही औपचारिक तौर पर इसकी शुरुआत की जाएगी। गृह मंत्रालय के नियमों में छूट देने के फैसले पर पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने कहा कि हमने दो साल पहले गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में छूट देने की अपील की थी। इन नियमों में सख्ती अगर कुछ कम की जाए तो ज्यादा से ज्यादा लोग प्रदेश के सुंदर नजारों को देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें