फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग हारे बीजद विधायक प्रदीप महारथी

Sun, 04 Oct 2020 07:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रदीप महारथी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रदीप महारथी का रविवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पुरी जिले के पिपिली निर्वाचन क्षेत्र से सात बार विधायक रह चुके 65 वर्षीय विधायक कोरोना से पीड़ित थे। महारथी के परिवार में पत्नी प्रतिभा, बेटे रुद्र प्रताप और बेटी पल्लवी हैं। 

विज्ञापन


महारथी 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वह ठीक भी हो गए थे, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें फिर भर्ती कराया गया था। उन्हें दो अक्तूबर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। महारथी की याद में एक मिनट का मौन रखने के बाद ओडिशा विधानसभा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। 


अनुभवी राजनीतिज्ञ प्रदीप महारथी साल 1985 में जनता दल में शामिल हुए थे। इसके बाद वह साल 2000 में बीजू जनता दल से जुड़े थे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार और पिपली के लोगों के प्रति सहानुभूति जताई। 
विज्ञापन


ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी समेत कई राज्य मंत्रियों ने प्रदीप महारथी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रदीप महारथी के शव का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें