फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: संस्कृति मंत्री सीटी रवि ने दिया इस्तीफा, बनाए गए थे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

Sun, 04 Oct 2020 07:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
Karnataka Minister CT Ravi(File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने के कुछ दिनों बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।  मंत्री के करीबी सूत्रों ने रविवार को बताया  कि चिक्कमंगलुरू से चार बार के विधायक रवि ने शनिवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को इस्तीफा सौंपा। बता दें कि सीटी रवि को 26 सितंबर को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


वहीं वे सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली जाएंगे। रवि ने रविवार को प्रसिद्ध कन्नड़ साहित्यकार डी वी गुडप्पा द्वारा लिखित ‘मनकुटिम्माना कागा’ की प्रसिद्ध पंक्ति ट्वीट करते हुए लिखा, व्यक्ति के मरने के बाद कुछ भी नहीं रुकता। मौसम बदलते रहते हैं। कुछ समय का दुख हो सकता है, जिस मिट्टी में शव को दफनाया जाता है, वहीं घास उगती है। पृथ्वी के गर्भ में फिर से नवजीवन है। प्रकृति हमेशा प्रजनन की स्थिति में रहती है- मनकुटिम्माना।
विज्ञापन


दरअसल, संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद ही उनका इस्तीफा देना तय था। गुरुवार को ही उन्होंने त्यागपत्र तैयार होने की बात कही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें