फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बरेली में बीजेपी MLA की गुंडागर्दी, टैक्स मांगने पर टोल कर्मी पर बरसाए थप्पड़

Thu, 20 Apr 2017 03:55 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
विज्ञापन
विवादित वीडियो - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भाजपा विधायक महेंद्र यादव एक टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ मारते दिखाई पड़ रहे हैं।  
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- यूपी में भ्रष्टाचार रोकने के लिए अब ये कदम उठाएंगे CM योगी #WATCH BJP MLA Mahendra Yadav slaps a toll plaza employee in Uttar Pradesh's Bareilly pic.twitter.com/VV968psUuR — ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2017


#WATCH BJP MLA Mahendra Yadav slaps a toll plaza employee in Uttar Pradesh's Bareilly pic.twitter.com/VV968psUuR — ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2017 दरअसल बरेली के फतेहगंज पश्चिम टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा कर्मचारी ने विधायक से टैक्स की मांग की। इस पर यादव इतने आगबबूला हो गए कि उन्होंने टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ रसीद दी। 
ये भी पढ़ें- मोदी और योगी की राह पर चले CM खट्टर, पढ़ें उनकी केबिनेट के 15 बड़े फैसले

विधायक की गुंडागर्दी इतने पर ही नहीं रुकी। वो और उनके काफिले की दूसरी गाड़ियां बिना टैक्स चुकाए ही आगे के लिए रवाना हो गईं। 

वीडियो में साफतौर से दिखाई पड़ रहा है कि दिल्ली की ओर से विधायक का काफिला आ रहा है। जब टोल प्लाजा कर्मचारी काफिले की गाड़ियों को रोकता है और टैक्स की मांग करता है तुरंत ही विधायक के समर्थक टोल कर्मचारियों से मारपीट करने लगते हैं। काफिला बिना टैक्स चुकाए ही आगे बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें