फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा में भाजपा विधायक ने गाना गाकर बयां किया घर न मिलने का दर्द

Wed, 19 Feb 2020 04:11 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विष्णु सेठी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को चर्चा के दौरान भाजपा सांसद बिष्णु चरण सेठी ने विधायकों के पास सरकारी आवास नहीं होने का दर्द बयां किया। उन्होंने शून्य काल के दौरान एक पैरोडी गाकर उन विधायकों की मुश्किलें सदन को सुनाईं जो घर नहीं मिलने के कारण अपने परिवारों से दूर रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


सदन में भाजपा के उपनेता सेठी ने कहा, कई विधायक तो संयासी ही बन गए हैं। सात महीनों से अपने परिवारों से दूर हैं। इतना वक्त बीतने के बाद भी हमारे परिवारों के लिए आश्वासन के अलावा कोई प्रावधान नहीं किया गया है। हम छोटे से कमरों में रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो विधायक सीएमओ की खुश रखते हैं उन्हें घर मिल गए हैं। 

अपने गीत में उन्होंने स्पीकर एनएन पात्रो से भी दखल देने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा, जब विधायकों को घर नहीं तो आम आदमी को आवास कैसे मिलेगा। जब सेठी गीत में दर्द बयां कर रहे थे दूसरे भाजपा विधायकों ने अपनी सीट पर खड़े होकर इनका समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें