फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MLA: 'अगर मैंने कहा, तो हिंसा होगी', भाजपा विधायक ने पुलिस को धमकाया

Tue, 23 Aug 2022 09:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गणपति की प्रतिमा ले जाते वक्त वलसाड में ट्रैफिक जाम हो गया था। तभी पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंच जाते हैं और डीजे बंद करवा देते हैं। इसकी खबर लगते ही भाजपा विधायक भी मौके पर पहुंच जाते हैं और पुलिस से बहस करने लगते हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने पुलिस को धमकाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वलसाड से भाजपा विधायक भरत पटेल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह पुलिस को धमकी दे रहे हैं। वह कहते हैं कि अगर मैं उनसे कहूंगा, तो हिंसा होगी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है, यह वीडियो गणेश प्रतिमा ले जाते समय का है। इस दौरान पुलिस और विधायक के बीच कुछ कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में आसपास भीड़ इकट्ठा हो जाती है। तभी किसी ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

पुलिस ने बंद करवाया था डीजे 
जानकारी के मुताबिक, गणपति की प्रतिमा ले जाते वक्त वलसाड में ट्रैफिक जाम हो गया था। तभी पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंच जाते हैं और डीजे बंद करवा देते हैं। इसकी खबर लगते ही भाजपा विधायक भी मौके पर पहुंच जाते हैं और पुलिस से बहस करने लगते हैं। पुलिस के अधिकारी उनसे सहयोग की अपील करते हैं, लेकिन भाजपा विधायक उन्हें धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है वीडियो में?
वीडियो में भाजपा विधायक कहते हैं, जब ताजिया का जुलूस निकाला गया तो हमने उनका साथ दिया, आप हिंदुओं को क्यों परेशान कर रहे हैं? जब पुलिस अधिकारी ने भाजपा नेता से स्थिति को नियंत्रित करने में उनकी मदद करने का अनुरोध किया, तो विधायक कहते हैं, "यह आपका कर्तव्य है, मैं अगली बार गणेश जुलूस का हिस्सा बनूंगा, मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश करना, अगर मैं उन्हें कहूंगा तो हिंसा होगी ।"
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें