फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी के सवाल पर घिरे अमिताभ, भाजपा विधायक ने की एफआईआर की मांग

Tue, 03 Nov 2020 02:36 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने अमिताभ बच्चन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पवार ने आरोप लगाया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक शो के दौरान मनुस्मृति व डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर पूछे गए सवाल ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 

विज्ञापन



भाजपा विधायक पवार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और लिखा कि शो में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाया गया और हिंदुओं के बीच कलह पैदा करने की कोशिश की गई है। पवार ने अपने ट्वीट में पुलिस को की गई शिकायत की दो कॉपियों को भी संलग्न किया है।
 
पवार ने महाराष्ट्र की लातुर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अमिताभ बच्चन और सोनी एंटरटेनमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बता दें, शुक्रवार को केबीसी के करमवीर स्पेशल में एक सवाल पूछा गया था, जिसको लेकर पवार ने आपत्ति जताई है और एफआईआर की मांग की है।
विज्ञापन


पवार की शिकायत के अनुसार को 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक सवाल पूछा गया था कि 25 दिसंबर 1927 बीआर आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस शास्त्र की कॉपियां जलाई थीं। इसमें उत्तर के लिए विकल्प थे, विष्णु पुराण, भगवद गीता, ऋगवेद या मनुस्मृति।

शिकायत में कहा गया कि सभी विकल्प हिंदु धर्म शास्त्रों के हैं इसलिए यह जानबूझकर किया गया षड्यंत्र है। पवार ने शिकायत में लिखा कि अगर उनके इरादे ठीक होते तो उत्तर के विकल्पों में केवल हिंदू शास्त्र ही नहीं बल्कि दूसरे धार्मिक शास्त्रों के नाम भी लिखे जाते। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें