फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के मंत्री बोले, दंगे कराने के बाद फोटो खिंचवाने जाते हैं राहुल

Sat, 17 Jun 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
योगी सरकार के प्रवक्ता एवं प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वहां दंगे क्यों हुए और किसने कराए यह सब सामने आ चुका है। राहुल गांधी को फोटो खिंचवाने का खासा शौक है। शायद इसीलिए वे अब दंगे कराने के बाद फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन उनका यह खेल भी जनता जान गई है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित शहीद वॉल पर पहली आजादी महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में शिरकत करने आए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने काम शुरू किया था, तब वहां किसानों की ग्रोथ रेट दो से तीन प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 22 प्रतिशत से ऊपर हो गई है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 15 जून तक सूबे की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत सड़कें गड्ढा मुक्त हो गईं हैं। इशारों ही इशारों में उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह दिखाई नहीं दे रहा है। विपक्ष को पहले भी 30 प्रतिशत ही दिखता था, आज भी उसे वहीं 30 प्रतिशत दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार ने केंद्र से 800 नई एंबुलेंस हासिल की

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कहा कि विपक्ष 70 प्रतिशत पर भी ध्यान दें। उन्होंने बताया कि सूबे में एंबुलेंस की कमी दूर करने के लिए योगी सरकार ने केंद्र से 800 नई एंबुलेंस हासिल की है। सभी डीएम को अधिकार दिया गया है कि वह प्राइवेट शव वाहन किराये पर लेकर जरूरतमंदों को मुहैया कराए।  

पिछले दिनों कौशाम्बी में एंबुलेंस न मिलने पर साइकिल से शव ले जाने के मामले पर उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और ड्राइवर को सस्पेंड किया गया है। उधर शहीद वॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं शहीदों को सैल्यूट करता हूं। कहा कि आज ही मालूम पड़ा कि सात जून से 16 जून 1857 को इलाहाबाद आजाद हुआ था। कार्यक्रम में वीरेंद्र पाठक, विनोद मिश्र, दिनेश तिवारी, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें