फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः चुनाव में सबसे ज्यादा उड़ेगी बीजेपी!

Sat, 27 Aug 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। तूफानी चुनाव प्रचार के लिए पार्टियों में हैलीकॉप्टर बुक करने की कवायद शुरू हो गई है। अपने वीवीआईपी नेताओं के लिए उड़नखटोले की जुगत में वैसे तो सभी पार्टियां लगी है लेकिन बीजेपी इन सबसे आगे है।
विज्ञापन


दिग्गज नेताओं की रैपिड रैलियों के लिए लगभग सभी पार्टियां हैलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करती हैं। जहां एक तरफ बीजेपी इस बार सबसे ज्यादा हैलीकॉप्टर इस्तेमाल कर सकती है वहीं सपा, बसपा व कांग्रेस भी पिछली बार से ज्यादा हैलीकॉप्टर किराए पर ले रहे हैं। जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ेंगी तो यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

हालांकि कंपनियों ने अब तक किसी भी पार्टी के साथ सौदा पक्का होने की पुष्टि नहीं की है। ज्याद से ज्यादा वोटरों तक पहुंच सकें इसलिए राजनीतिक पार्टियां हैलीकॉप्टरों से रैलियां करते हैं। एयरलाइंस सूत्रों की मानें तो बीजेपी करीब दर्जनभर हेलिकॉप्टर किराए पर लेने का विचार कर रही है। जबकि सपा छह से लेकर आठ हेलीकॉप्टर ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने तक पक्की हो सकती है डील

कांग्रेस चार से लेकर छह और बसपा पांच से छह हेलीकॉप्टरों किराए पर ले सकती है। बड़ी-बड़ी पार्टियों के अलावा कुछ छोटी क्षेत्रीय पार्टियां भी हैं जो हैलीकॉप्टर किराए पर ले सकती हैं। चॉपर्स कंपनियों की मानें तो कई नेता उनके संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने तक डील पक्की हो सकती है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक सुरक्षा के हिसाब से पार्टियां ट्विन इंजन के चॉपर्स की ज्यादा डिमांड कर रही हैं। इस चॉपर में दो इंजन होते हैं। जिससे एक खराब हो गया तो दूसरा काम करता रहेगा। हेलिकॉप्टर्स कंपनियों के अनुसार सिंगल इंजन वाले विमानों का किराया इस बार 90 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये प्रति घंटे तक रहेगा।

वहीं ट्विन इंजन वाले चॉपर्स का किराया 1.80 लाख रुपये प्रति घंटे से लेकर 2.25 लाख रुपये प्रति घंटे तक हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें