फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

BJP List: सात सांसद, 25 मंत्री और 2020 की बगावत के कई चेहरे; जानें मध्य प्रदेश की 136 विधानसभा सीटों के समीकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 09 Oct 2023 07:40 PM IST

सार

BJP List: 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए भाजपा ने सोमवार (नौ अक्तूबर) को 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस तरह से पार्टी ने चार सूची जारी कर अब तक कुल 136 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA

मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां आज चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की, तो दूसरी ओर भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर इस सरगर्मी को और बढ़ा दिया। आगामी चुनाव के लिए पार्टी ने सोमवार को 57 नाम तय किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। इस तरह 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा ने चार सूची जारी कर अब तक कुल 136 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आइये जानते हैं कि चारों सूचियां कब जारी हुईं? इनमें खास क्या है और इन सीटों पर समीकरण क्या हैं?

विज्ञापन

MP Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA
मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां आज चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की, तो दूसरी ओर भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर इस सरगर्मी को और बढ़ा दिया। आगामी चुनाव के लिए पार्टी ने सोमवार को 57 नाम तय किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। इस तरह 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा ने चार सूची जारी कर अब तक कुल 136 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आइये जानते हैं कि चारों सूचियां कब जारी हुईं? इनमें खास क्या है और इन सीटों पर समीकरण क्या हैं?

पहले जानते हैं अभी क्या हुआ है?
मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार (नौ अक्तूबर) को 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने चौथी सूची में राज्य के 34 में से 25 मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। बड़े चेहरों की बात करें तो खुद शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से ताल ठोकेंगे।

कुल 57 सीटों में से छह एसटी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। छह एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। वहीं, 45 सामान्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। सभी 57 सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया गया है। इनमें से नौ विधायक ऐसे हैं जो 2018 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। इन सभी ने बाद में पाला बदल लिया था और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। जैतपुर से विधायक मनीषा सिंह को इस बार जयसिंह नगर से टिकट दिया गया है। वहीं, जयसिंह नगर के विधायक जयसिंह मरावी को इस बार जैतपुर भेज दिया गया है।

BJP meeting - फोटो : Agency
पहली सूची में क्या था?
इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान 17 अगस्त को ही कर दिया था। राज्य की इन 39 सीटों में से 38 पर भाजपा को 2018 में हार मिली थी। वहीं, झाबुआ सीट पर 2018 में पार्टी को जीत जरूर मिली थी। लेकिन, बाद में हुए उपचुनाव में यहां से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया विधायक बने थे।

2008 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी इन 39 सीटों के नतीजे लगभग बराबरी पर थे। 39 में से 18 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार जीतकर आए थे। जबकि कांग्रेस को 20 विधानसभा सीटों में जीत मिली थी। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को विजय मिली थी। छतरपुर जिले की महाराजपुर सीट पर निर्दलीय भंवर राजा मानवेंद्र सिंह जीते थे। 2013 में मानवेंद्र सिंह भाजपा के टिकट पर फिर से जीते। हालांकि, 2018 में उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा। राजपरिवार से आने वाले मानवेंद्र सिंह की जगह भाजपा ने इस बार यहां से उनके बेटे कामाख्या प्रसाद सिंह को टिकट दिया है। 

इन 39 में से भोपाल उत्तर, कुक्षी और पिछोर ऐसे तीन सीटें हैं जहां भाजपा लगातार तीनों चुनाव हारी है। 10 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पिछले तीन चुनावों में से दो में जीत मिली है ओर एक बार यहां हार का सामना करना पड़ा है। ये सीटें हैं छतरपुर, पथरिया, गुन्नौर, बड़वारा, बरगी, बरघाट, सौंसर, भोपाल मध्य, अलीराजपुर ओर तराना विधानसभा सीटें हैं। जहां पार्टी को 2018 से पहले के दोनों चुनाव में जीत मिली थी।

17 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पिछले तीन चुनावों में से एक में ही जीत मिली है और दो बार यहां हार का सामना करना पड़ा है। ये सीटें हैं सबलगढ़, सुमावली, गोहद, चचौरा, बांदा, महाराजपुर, जबलपुर पूर्व, शाहपुरा, बिछिया, गोटेगांव, मुलताई, भैंसदेही, सोनकच्छ, महेश्वर, पेटलावद, धरमपुरी ओर घाटिया।

भाजपा - फोटो : Social Media
दूसरी सूची में क्या था?
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा 25 सितंबर को की थी। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया था। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम थे। इन तीनों के साथ ही मौजूदा सांसदों राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह को भी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिला। इन सात नामों के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय के नाम की भी चर्चा सबसे ज्यादा है। विजयवर्गीय 10 साल बाद फिर से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

इन 39 में से सिर्फ चार सीट पर 2018 में भाजपा को जीत मिली थी। इनमें सीधी, नरसिंहपुर, मैहर और आगर सीटें शामिल हैं। इनमें से आगर सीट पर 2020 में हुए उपचुनाव में यह सीट भाजपा के हाथ से चली गई। इस वक्त सीधी से भाजपा के केदार नाथ शुक्ल विधायक हैं। सीधी कांड के चलते शुक्ल का टिकट कट गया है। उनकी जगह से सीधी से सांसद रीति पाठक को यहां से उतारा गया है। 

इसी तरह नरसिंहपुर सीट से इस वक्त जालम सिंह पटेल विधायक हैं। जालम सिंह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भाई हैं। उनकी जगह यहां से प्रह्लाद पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मैहर सीट से नारायण त्रिपाठी विधायक हैं। त्रिपाठी लगातार बगावती तेवर दिखाते रहे हैं। जुलाई में ही उन्होंने विंध्य जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी बनाने का एलान किया था। अब कहा जा रहा है कि इस वह कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोंक सकते हैं। 

बीजेपी - फोटो : Getty
तीसरी सूची में क्या था?
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सिर्फ एक उम्मीदवार की तीसरी सूची की घोषणा 26 सितंबर को की थी। भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी को उम्मीदवारी घोषित किया था।

किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार घोषित किए?

विधानसभा सीट भाजपा उम्मीदवार आप उम्मीदवार
श्योपुर दुर्गालाल विजय  
विजयपुर    
सबलगढ़ सरला विरेंद्र रावत  
जौरा    
सुमावली अदल सिंह कंसाना  
मुरैना रघुराज कंसाना रमेश उपाध्याय
दिमनी नरेंद्र सिंह तोमर सुरेंद्र सिंह तोमर
अंबाह (SC)    
अटेर अरविंद सिंह भदौरिया  
भिंड   राहुल कुशवाह
लहार अमरीश शर्मा  
मेहगांव   सतिंदर भदौरिया
गोहद (SC) लाल सिंह आर्य  
ग्वालियर ग्रामीण भारत सिंह कुशवाहा  
ग्वालियर प्रद्युमन सिंह तोमर  
ग्वालियर पूर्व    
ग्वालियर दक्षिण    
भितरवार मोहन सिंह राठौर  
डबरा (SC) इमरती देवी  
सेंवढ़ा प्रदीप अग्रवाल संजय दूबे
भांडेर (SC)   रमानी देवी जाटव
दतिया डॉ. नरोत्तम मिश्रा  
करैरा (SC) रमेश खटीक  
पोहरी    
शिवपुरी   अनूप दयाल
पिछोर प्रीतम लोधी  
कोलारस    
बमोरी    
गुना (SC)    
चाचौड़ा प्रियंका मीणा ममता मीणा
राघोगढ़ हिरेंद्र सिंह बंटी  
अशोकनगर (SC)    
चंदेरी जगन्नाथ रघुवंशी  
मुंगावली    
बीना (SC)    
खुरई भूपेंद्र सिंह  
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत  
देवरी बृजबिहारी पटेरिया  
रहली गोपाल भार्गव  
नरयावली (SC) प्रदीप लारिया  
सागर शैलेंद्र जैन  
बंडा वीरेंद्र सिंह लंबरदार  
टीकमगढ़    
जतारा (SC)    
पृथ्वीपुर    
निवाड़ी    
खरगापुर राहुल सिंह लोधी  
महाराजपुर कामाख्या प्रसाद सिंह रामजी पटेल
चंदला (SC)    
राजनगर अरविंद पटेरिया  
छतरपुर ललिता यादव भगीरथ पटेल
बिजावर   अमित भटनागर
बड़ामलहरा पद्युमन सिंह लोधी चंदा किन्नर
पथरिया लखन पटेल  
दमोह   चाहत मणि पांडे
जबेरा    
हटा (SC)    
पवई    
गुनौर (SC) राजेश कुमार वर्मा  
पन्ना बृजेंद्र प्रताप सिंह  
चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार  
रैगांव (SC)   वरुण गुज्जर खटीक
सतना गणेश सिंह  
नागौद    
मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी  
अमरपाटन    
रामपुर बघेलान विक्रम सिंह  
सिरमौर दिव्यराज सिंह सरिता पांडेय
सेमरिया    
त्योंथर    
मऊगंज प्रदीप पटेल उमेश त्रिपाठी
देवतालाब गिरीश गौतम दिलीप सिंह गुड्डू
मनगवां (SC)   वरुण अंबेडकर
रीवा राजेंद्र शुक्ल दीपक सिंह पटेल
गुढ़    
चुरहट शरदेंदु तिवारी अनेंद्र गोविंद मिश्रा 'राजन'
सीधी रीति पाठक आनंद मंगल सिंह
सिहावल विश्वमित्र पाठक  
चितरंगी (ST)    
सिंगरौली    
देवसर (SC)   रतिभान साकेत
धौहनी (ST)    
ब्योहारी (ST)    
जयसिंहनगर (ST) मनीषा सिंह  
जैतपुर (ST) जय सिंह मरावी  
कोतमा दिलीप जायसवाल  
अनूपपुर (ST) बिसाहूलाल सिंह  
पुष्पराजगढ़ (ST) हीरासिंह श्याम  
बांधवगढ़ (ST)    
मानपुर (ST) मीना सिंह मांडवी उषा कौल
बड़वारा (ST) धीरेंद्र सिंह  
विजय-राघवगढ़ संजय पाठक  
मुड़वारा संंदीप श्रीप्रसाद जायसवाल  
बहोरीबंद    
पाटन अजय विश्नोई विजय मोहन पल्हा
बरगी नीरज ठाकुर आनंद सिंह
जबलपुर पूर्व (SC) अंचल सोनकर  
जबलपुर उत्तर    
जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी  
जबलपुर पश्चिम राकेश सिंह  
पनागर सुशील कुमार तिवारी पंकज पाठक
सिहोरा (ST)    
शहपुरा (ST) ओमप्रकाश धुर्वे  
डिण्डोरी (ST) पंकज टेकाम  
बिछिया (ST) डॉ. विजय आनंद मरावी  
निवास (ST) फग्गन सिंह कुलस्ते  
मण्डला (ST)    
बैहर (ST) भगत सिंह नेताम  
लांजी राजकुमार कर्राये  
परसवाड़ा रामकिशोर कांवरे  
बालाघाट    
वारासिवनी    
कटंगी गौरव पारधी  
बरघाट (ST) कमल मस्कोले  
सिवनी दिनेश राय मुनमुन  
केवलारी    
लखनादोन (ST)    
गोटेगांव (SC) महेंद्र सिंह चौहान  
नरसिंहपुर प्रह्लाद सिंह पटेल  
तेंदूखेड़ा    
गाडरवारा उदयप्रताप सिंह  
जुन्नारदेव (ST) नत्थन शाह  
अमरवाड़ा (ST) मोनिका बट्टी  
चौरई    
सौंसर नानाभाऊ मोहोड  
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू  
परासिया (SC) ज्योति डहेरिया  
पांढुर्ना (ST) प्रकाश उइके  
मुलताई चंद्रशेखर देशमुख  
आमला (SC) योगेश पंडाग्रे  
बैतूल    
घोड़ाडोंगरी (ST) गंगा बाई उइके  
भैंसदेही (ST) महेंद्र सिंह चौहान  
टिमरनी (ST)    
हरदा कमल पटेल  
सिवनी-मालवा   सुनील गौर
होशंगाबाद    
सोहागपुर विजयपाल सिंह  
पिपरिया (SC)    
उदयपुरा नरेंद्र शिवाजी पटेल  
भोजपुर    
सांची (SC) प्रभुराम चौधरी  
सिलवानी रामपाल सिंह  
विदिशा    
गंजबासौदा    
कुरवाई (SC)    
सिरोंज उमाकांत शर्मा आईएस मोरे
शमशाबाद    
बैरसिया (SC) विष्णु खत्री  
भोपाल उत्तर आलोक शर्मा मो. सऊद
नरेला विश्वास सारंग रईसा बेगम मलिक
भोपाल दक्षिण पश्चिम    
भोपाल मध्य ध्रुव नारायण सिंह  
गोविंदपुरा कृष्णा गौर सज्जन सिंह परमार
हुजूर रामेश्वर शर्मा डॉ. रवि कांत द्विवेदी
बुधनी शिवराज सिंह चौहान  
आष्टा (SC)    
इछावर करण सिंह वर्मा  
सीहोर सुदेश राय  
नरसिंहगढ़    
ब्यावरा    
राजगढ़    
खिलचीपुर हजारी लाल दांगी  
सारंगपुर (SC)    
सुसनेर    
आगर (SC) मधु गेहलोत  
शाजापुर अरुण भीमावत  
शुजालपुर    
कालापीपल    
सोनकच्छ (SC) राजेश सोनकर  
देवास गायत्री राजे पंवार  
हाटपिपल्या मनोज चौधरी  
खातेगांव आशीष गोविंद शर्मा  
बागली (ST)    
मांधाता    
हरसूद (ST) कुंवर विजय शाह  
खण्डवा (SC)    
पंधाना (ST)    
नेपानगर (ST)    
बुरहानपुर    
भीकनगांव (ST) नंदा ब्राह्मणे  
बड़वाह    
महेश्वर (SC) राजकुमार मेव  
कसरावद आत्माराम पटेल  
खरगोन    
भगवानपुरा (ST)    
सेंधवा (ST)   नन सिंह नवड़े
राजपुर (ST) अंतर सिंह पटेल  
पानसेमल (ST) श्याम बर्डे  
बड़वानी (ST) प्रेम सिंह पटेल  
अलीराजपुर (ST) नागर सिंह चौहान  
जोबट (ST)    
झाबुआ (ST) भानू भूरिया  
थांदला (ST) कलसिंह भांवर  
पेटलावद (ST) निर्मला भूरिया कोमल दामोर
सरदारपुर (ST)    
गंधवानी (ST) सरदार सिंह मेड़ा भेरूसिंह अनारे
कुक्षी (ST) जयदीप पटेल  
मनावर (ST)    
धरमपुरी (ST) कालू सिंह ठाकुर  
धार    
बदनावर राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव  
देपालपुर मनोज पटेल  
इन्दौर-1 कैलाश विजयवर्गीय अनुराग यादव
इन्दौर-2 रामेश मेंदोला  
इन्दौर-3    
इन्दौर-4 मालिनी गौड़ पीयूष जोशी
इन्दौर-5    
डॉ. अंबेडकर नगर (महू)   सुनील चौधरी
राऊ मधु वर्मा  
सांवेर (SC) तुलसीराम सिलावट  
नागदा-खचरोद तेजबहादुर सिंह सुबोध स्वामी
महिदपुर    
तराना (SC) ताराचंद गोयल  
घट्टिया (SC) सतीश मालवीय  
उज्जैन उत्तर    
उज्जैन दक्षिण मोहन यादव  
बड़नगर    
रतलाम ग्रामीण (ST)    
रतलाम सिटी चेतन्य कुमार कश्यप  
सैलाना (ST) संगीता चारेल  
जावरा    
आलोट (SC)    
मन्दसौर यशपाल सिंह सिसोदिया  
मल्हारगढ़ (SC) जगदीश देवड़ा  
सुवासरा हरदीप सिंह डंग  
गरोठ    
मनासा    
नीमच    
जावद ओम प्रकाश सखलेचा  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next