भाजपा नेता अमित मालवीय और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर
- फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को के बाद नापाक पड़ोसी के झूठे दावों पर भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पाकिस्तान का झूठा प्रचार बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह प्रोपेगैंडा अब खुद ही ढह रहा है। इशाक डार ने जिस खबर का हवाला दिया, उसे पाकिस्तान के ही अखबार डॉन ने झूठा करार दिया। साथ ही मालवीय ने इशाक डार का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वे संसद में खड़े होकर इस झूठे दावे को दोहरा रहे हैं।
राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस को घेरा
अमित मालवीय के बाद भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान की सेना की तरह ही राहुल गांधी की कांग्रेस भी इस सोच पर चलती है कि 'लोग मूर्ख हैं, इसलिए जो चाहे बोल दो'।
ये भी पढ़ें:- Bhuj: 'ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया', भुज से राजनाथ ने पड़ोसी को दिखाया आईना
बता दें कि मामला तब प्रकाश में आया जब आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तान की संसद (सीनेट) में एक झूठी और एडिट की गई अखबार की हेडलाइन का हवाला देकर दावा किया कि पाकिस्तान एयर फोर्स (पीएफ) ने भारत पर जीत हासिल की है। हालांकि डार के इस झूठ का भारत सरकार की पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट और पाकिस्तान की ही प्रमुख अखबार डाउन ने पर्दाफाश किया।
जांच में हुआ खुलासा
जांच में सामने आया कि जिस अखबार की तस्वीर दिखाई गई वह नकली और एआई से बनाई गई है। साथ ही ये बात भी सामने आई कि जिस तस्वीर को लेकर पाकिस्तान दुनियाभर में अपने झूठे दावे कर रहा था, उसमें कई स्पेलिंग मिस्टेक्स थीं जैसे “Fyaw… की जगह “Force”, “preformance” की जगह “performance” और “Aur Force” की जगह “Air Force” लिखा था।
पाकिस्तानी पत्रकारों ने भी जताई चिंता
मीडिया रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तानी पत्रकार इमरान मुख्तार और अब्दुल वासी नाइक जैसे कई पत्रकारों ने भी इस फेक न्यूज को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह झूठी खबर इतनी वायरल हुई कि खुद इशाक डार जैसे बड़े नेता ने इसे संसद में कह दिया।
ये भी पढ़ें:- Terrorist Encounter: 'दो ऑपरेशन में छह आतंकी ढेर, कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम', प्रेस ब्रीफिंग में IGP कश्मीर
पाकिस्तान का झूठा अभियान
गौरतलब है कि भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने डिजिटल स्पेस में झूठ फैलाने की कोशिश की। उन्होंने पुरानी तस्वीरें, एडिटेड वीडियो और नकली अखबारों का सहारा लेकर माहौल को भ्रमित करने का प्रयास किया। लेकिन यह झूठी कहानी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। भारत और पाकिस्तान दोनों के ही मीडिया और फैक्ट चेकर्स ने इसे पूरी तरह गलत और गढ़ा हुआ साबित कर दिया।