फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की जान को खतरा, पहले भी हो चुका है अटैक

Wed, 22 Nov 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के कई बड़े नेताओं की जान को खतरा बताया जा रहा है। नेताओं को यह खतरा इस्लामिक आतंकी ग्रुप आईएस से है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि योगी आदित्यनाथ करीब एक दशक से आतंकियों के निशाने पर हैं। इसका खुलासा एक पत्रकार की किताब से हुआ है। आदित्यनाथ को आजमगढ़ में एक रैली संबोधित करने के दौरान भी मारने की प्लानिंग हो चुकी है। 
विज्ञापन


किताब के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी द्वारा एक रैली की गई थी। रैली में आदित्यनाथ ही चीफ गेस्ट थे। यह रैली आजमगढ़ के डीएवी मैदान में 7 सितंबर 2008 को हुई थी। इसके लिए 40 गाड़ियां गोरखपुर से आजमगढ़ के लिए निकलीं। इस जत्थे में 7वें नंबर की गाड़ी में आदित्यनाथ सवार थे। इसके अलावा आजमगढ़ में 100 से ज्यादा कारें और बहुत सारी बाइक भी वहां पर पहुंच रही थीं। इस दौरान खुफिया एजेंसियों को कुछ इनपुट मिले जिसमें योगी आदित्यनाथ की जान को खतरा था। 

पढ़ें- बोले आदित्यनाथ, हमसे किराया लें और जाएं पाकिस्तान
विज्ञापन

जैश के निशाने पर भाजपा के टॉप नेता

कानपुर में सीएम योगी
योगी को मारने के लिए पत्थर और पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ की गाड़ी को इस जत्थे से अलग किया गया। इस घटना के दौरन एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। सुरक्षा एजेंसियों के चलते और पुलिस प्रशासन के द्वारा स्तिथि को कंट्रोल करने की वजह से विरोधी अपने मिशन में कामयाब नहीं हो सके। 

बार फिर योगी की जान को खतरा बताया जा रहा है। बता दें कि इसके अलावा भी खुफिया एजेंसियां को इनपुट मिला है कि जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठन मिलकर भी एक खौफनाक मिशन को अंजाम देने की कोशिशों में लगे हुए है। यह मिशन भारत की केंद्र सरकार के कुछ सीनियर नेताओं को खत्म करने का है। मिले इनपुट के मुताबिक, दोनों आतंकी संगठनों ने जो लिस्ट तैयार की है उसमें ज्यादातर नेता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हैं जिसमें कुछ केंद्रीय मंत्री और कुछ हाई प्रोफाइल मुख्यमंत्री शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें