ड्राइविंग टेस्ट: 43 प्रतिशत शहरवासी पार्किंग में फेल
भारत सरकार ने जाम से मुक्ति दिलाने और कार की गलत पार्किंग करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए नई योजना शुरू की है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागरिकों से अपील की है कि वो किसी भी गलत तरीके से पार्क की गई कार की तस्वीर अथॉरिटी को भेज दें। इसके बाद कार मालिक पर लगने वाले 500 रुपए के जुर्माने की रकम का 10 फीसदी हिस्सा तस्वीर भेजने वाले शख्स को ईनाम के तौर पर दिया जाएगा।
ये बोले परिवहन मंत्री
nitin gadkari
नितिन गडकरी ने कहा कि उनको इस बात से शर्मिंदगी महसूस होती है कि खुद उनके मंत्रालय के बाहर पार्किंग लॉट नहीं बने हुए और एंबेसडर समेत कई बड़े लोग सड़क पर ही कार पार्क कर देते हैं, जिससे संसद की ओर जा रही सड़क ब्लॉक हो जाती है।
पढ़ें: मारुति नहीं सुधार पाई ये खराबी, अब ग्राहक को वापस मिलेगी कार की पूरी कीमत
परिवहन मंत्री ने कहा, "मोटर व्हीकल एक्ट में मैं नया प्रावधान जोड़ने जा रहा हूं। कोई भी अवैध रूप से पार्क की गई हो तो इसकी तस्वीर लीजिए और संबंधित विभाग या पुलिस को भेज दीजिए। कार मालिक पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और 10 फीसदी हिस्सा शिकायतकर्ता को दिया जाएगा।"