महाराष्ट्र के अकोला जिले में किसानों के साथ प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता यशवंत सिन्हा को सोमवार (4 दिसंबर) को हिरासत में लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया। वह उन किसानों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे जिनका आरोप है कि सरकार विदर्भ के किसानों पर ध्यान नहीं दे रही।
यशवंत सिन्हा ने फिर PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- तुगलक ने भी की थी नोटबंदी
सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कुछ देर बाद छोड़ा जा रहा था, लेकिन वह नहीं गए। पुलिस के मुताबिक, सिन्हा उनपर फर्जी कपास की कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे जबकि सरकार पहले ही ऐसी छह कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है
इतना ही नहीं किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह किसानों से किए अपने वादे भूल चुकी है। सिन्हा ने कहा था कि जैसे फौजी बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, ठीक वैसे ही किसानों को भी सरकार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
Maharashtra; Yashwant Sinha detained while leading a farmers' march in Akola, yesterday; later released. pic.twitter.com/nDzIRlpBhQ— ANI (@ANI) December 5, 2017