फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता ने कनिमोझी को लेकर दिया विवादास्पद बयान, मिला जवाब- इतने स्तरहीन बयान का जवाब नहीं दूंगी

Wed, 18 Apr 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच. राजा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने द्रमुक नेता कनिमोझी को करुणानिधि की अवैध संतान बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु के पत्रकार सिर्फ राज्यपाल को लेकर ही सवाल क्यों उठा रहे हैं। वे उस व्यक्ति को लेकर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं जिनकी एक अवैध बेटी और जिसे राज्यसभा सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर उन्होंने राज्य में पेरियार की मूर्ति तोड़ने की अपील की थी। वहीं द्रमुक नेता कनिमोझी ने इस पर कहा कि वह एच. राजा की बातों का कोई जवाब नहीं देंगी। वह उनके स्तर तक नहीं गिर सकती हैं लेकिन इस मुद्दे पर भाजपा को जरूर बोलना चाहिए। 

विज्ञापन

राजा के बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट किया कि कोई भी बच्चा अवैध नहीं होता है। सभी बच्चे वैध ही होते हैं। क्या भाजपा बताएगी कि वह इस मुद्दे पर क्या सोचती है। 
विज्ञापन


द्रमुक के वरिष्ठ नेता आरएस बाराथी ने कहा कि राजा को ऐसा कहने का कोई अधिकार नहीं है। वह करुणानिधि और उनके परिवार के बारे में इस तरह के शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। करुणानिधि ने विधानसभा में कनिमोझी को अपनी बेटी स्वीकार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें