दोनों के बीच ये मुलाकात महा विकास अघाड़ी के घटक शिवसेना (उद्धव ठाकरे समूह), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार के खिलाफ मुंबई में बड़े पैमाने पर हुए 'हल्ला बोल' मार्च निकालने के एक दिन बाद हुई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राजभवन ने एक बयान जारी कर बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सुब्रमण्यम स्वामी के बीच महज एक शिष्टाचार मुलाकात थी।
विज्ञापन
दोनों के बीच ये मुलाकात महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक शिवसेना (उद्धव ठाकरे समूह), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार के खिलाफ मुंबई में बड़े पैमाने पर हुए 'हल्ला बोल' मार्च निकालने के एक दिन बाद हुई है।
विपक्ष ने हल्ला बोल मार्च के जरिए राज्यपाल कोश्यारी को हटाने की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और समाज सुधारक महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले का अपमान किया।
विज्ञापन
यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सुब्रमण्यम स्वामी ने इससे पहले सोलापुर जिले के मंदिरों के शहर पंढरपुर में कॉरिडोर विकसित करने की महाराष्ट्र सरकार की योजना का कथित रूप से विरोध किया था। सरकार ने काशी विश्वनाथ परियोजना की तर्ज पर विठ्ठल और रुक्मिणी मंदिर के आसपास कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया है।
हालांकि, परियोजना के लिए कस्बे में कुछ धार्मिक और आवासीय ढांचों को गिराने की आवश्यकता है, जिसका कुछ वर्गों द्वारा विरोध किया जा रहा है। पंढरपुर मंदिर सालाना लाखों भक्तों को आकर्षित करता है, जिससे सरकारी मशीनरी और पुलिस बल पर भारी दबाव पड़ता है। गलियारे का उद्देश्य भक्तों की सुविधा है।