फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: भाजपा नेता ने ऑक्सीजन सिलेंडर पर लगवाए अपने पोस्टर, लोग बोले- आपदा में अवसर

Wed, 21 Apr 2021 11:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

मीडिया सूत्रों की मानें तो सोलंकी से समर्थकों ने अपने नेता की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर उनका पोस्टर छिपका दिया। 
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलेंडर पर भाजपा नेता का फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश इस वक्त कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। महामारी से लगातार लोगों की मौतें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी लोकप्रियता बढ़ाने में लगे हुए हैं। जी हां यह पढ़कर आप हैरान होंगे कि इस वक्त कौन अपनी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा रहा है।  गुजरात में एक भाजपा नेता ऑक्सीजन सिलेंडर पर अपनी फोटो छपवाकर उसे सप्लाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से ट्रोल हो रही है। अमरेली में भाजपा के पूर्व विधायक हीरा सोलंकी ने जिला प्रशासन की अनुमति से 25 बेड्स वाला कोविड सेंटर खोला है। इसमें सिविल अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों का इलाज होता है। भाजपा नेता का फोटो ऑक्सीजन सिलेंडर  लगाया गया है।

विज्ञापन


मीडिया सूत्रों की मानें तो सोलंकी से समर्थकों ने अपने नेता की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर उनका पोस्टर छिपका दिया। भाजपा नेता की इस सस्ती लोकप्रियता पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगी है। लोगों का कहना है कि भाजपा नेता का कोविड सेंटर खोलने की सोच तो अच्छी है, लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर पर फोटो चिपका कर खुद का प्रमोशन करना आपदा के समय शोभा नहीं देता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें