आधार कार्ड के दुरुपयोग की संभावनाओं पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों गुस्से में हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट के माध्यम से भी आधार कार्ड के जरिए डेटा फ्रॉड की संभावनाओं पर तीखा सवाल किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट से ये मुद्दा उठाया है कि क्या आम नागरिक का लोकतंत्र स्वतंत्र है?
मीडिया की एक रिपोर्ट को आधार बनाकर शत्रुघ्न सिन्हा ने आधार कार्ड को एक संवेदनशील विषय बताया है और अपना डर जाहिर करते हुए ये कहा है कि सरकारी योजना आम जनता के लोकतंत्र हनन का कारण बन सकती है। बीजेपी से ताल्लुक रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट के बाद से विपक्ष भी काफी उत्साहित है।
शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट से विपक्ष जरूर अपने एजेंडे को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर पाएगी। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में एडिटर्स गिल्ड के उठाए गए एक कदम का धन्यवाद किया है। बता दें कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने एक पत्रकार का किस्सा सबके सामने रखा था।
अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने बतया था कि एक पत्रकार को 'आधार' का दुरुपयोग होने की खबर रिपोर्ट करने पर दंडित किया गया था, जिसका एडिटर्स गिल्ड ने विरोध जताया। एडिटर्स गिल्ड के इस प्रयास से शत्रुघ्न सिन्हा खुश हुए और उन्होंने फिर एक ट्वीट कर जय हिंद कहकर अपनी संतुष्टि जाहिर की।