फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने नहीं दिया पंकजा मुंडे को विधान परिषद का टिकट, बोलीं- पार्टी के फैसले से नाराज नहीं

Sat, 09 May 2020 01:29 PM IST
आसिम खान पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
भाजपा नेता पंकजा मुंडे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा नेता पंकजा मुंडे को पार्टी ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है। इसपर पंकजा मुंडे ने कहा कि वह आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी द्वारा नामित नहीं किए जाने से नाराज नहीं हैं। एक ट्वीट कर उन्होंने अपने समर्थकों को परेशान नहीं होने की अपील की है। 

विज्ञापन


पंकजा मुंडे ने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए हैं और साहेब (पिता गोपीनाथ मुंडे) का आशीर्वाद है। पूर्व भाजपा मंत्री पंकजा मुंडे पिछले साल विधानसभा चुनावों में परली सीट से अपने चचरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं। उन्होंने कहा कि वह 21 मई को होने वाले चुनावों के लिए टिकट नहीं दिए जाने से नाराज नहीं है।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे जो विधान परिषद में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के इच्छुक थे, पर विचार नहीं किए जाने से नाराज हैं। भाजपा ने एनसीपी के पूर्व सांसद रंजीतसिंह मोहिते, गोपीचंद पडलकर, प्रवीण दटके और अजीत गोपछड़े जैसे कम जाने-पहचाने चेहरों को टिकट दिया है। चारों उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें