भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व पर छिडे़ घमासान पर ट्वीट कर कहा, भारत के हित हो या फिर उसके लक्ष्य और उद्देश्य, कांग्रेस वैचारिक और संगठनात्मक स्तर पर भटकी हुई है। हर स्तर पर भारतीय बार-बार ऐसे मौके देख चुके हैं।
विज्ञापन
अब कांग्रेस के नेताओं ने पत्र लिखकर यही बात कही है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक व्यापक बदलाव की जरूरत है।