फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल : बच्चों की तस्करी के आरोप में बीजेपी नेत्री गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
हिरासत में जूही सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेत्री चूही चौधरी को चाइल्ड ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने उन्हें भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद चौधरी को जलपाइगुड़ी कोर्ट ले जाया गया है। गौरतलब है कि विमला शिशु गृह की संचालिका चंदना चक्रवर्ती को सीआईडी ने फिछले 18 फरवरी को गिरफ्तार किया था। जूही को उसकी सहयोगी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

  Siliguri (WB): BJP leader Juhi Chowdhury, arrested by CID in child trafficking case from India-Nepal border,being taken to Jalpaiguri Court. pic.twitter.com/qbWlUeFMI8 — ANI (@ANI_news) March 1, 2017


जूही की गिरफ्तारी के लिए तृणमूल के युवा और छात्र संगठन लगातार आंदोलन कर रहे थे। जूही के पिता रवींद्रनाथ चौधरी बीजेपी के राज्य सचिव हैं। वह जलपाईगुड़ी जिले के पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अगर जूही चौधरी बच्चों की तस्करी में शामिल हैं तो सजा मिलनी चाहिए। लेकिन मुझे पश्चिम बंगाल सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है।
  Ofcourse if she is involved then must be punished,but we don't trust investigations of WB Govt:Kailash Vijaywargiya,BJP on Juhi Chaudhary pic.twitter.com/05SJJYacgd — ANI (@ANI_news) March 1, 2017
विज्ञापन


इससे पहले ये भी खबर आई थी चंदना चक्रवर्ती ने इस मामले में बीजेपी नेता रूपा गांगुली, कैलाश विजयवर्गीय और जूही चौधरी का नाम लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें