फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: बीएमसी अधिकारी पर हमला मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 04 Jul 2025 03:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हमला करने के मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने भुवनेश्वर में डीसीपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
ओडिशा भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। प्रधान ने भुवनेश्वर में डीसीपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था। बाद में, प्रधान को देर रात निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर को कथित तौर पर उनके कार्यालय से बाहर खींच लिया गया था और बदमाशों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया था। जिसके बाद, विपक्षी बीजद के नेताओं ने प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं, ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया था और ओएएस अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। 
 

ये भी पढ़ें: Telangana: तेलंगाना में कांग्रेस सम्मेलन आज, 40000 हजार से अधिक पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे खरगे
विज्ञापन


मामले में प्रधान समेत छह लोग गिरफ्तार
भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने बताया कि प्रधान को एफआईआर और साहू तथा आरोपी व्यक्तियों के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रधान ने कहा कि मैं जांच में सहयोग करने के लिए आया हूं। अगर मेरी गिरफ्तारी से मामला सुलझ सकता है, तो मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्रधान समेत अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Savarkar Defamation Case: सत्यकी की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- राहुल को किताब दिखाने के लिए विवश नहीं कर सकते

ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने वापस लिया आंदोलन
प्रधान के वकील अनिल सतपथी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात निचली अदालत ने प्रधान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, प्रधान की गिरफ्तारी के बाद आंदोलनकारी ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। आंदोलन वापस लिए जाने के बारे में एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति मिश्रा ने जानकारी दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें