फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, विजयवर्गीय ने की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 05 Oct 2020 10:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के एक स्थानीय भाजपा नेता की उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के पास रविवार को दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी बंगाल पुलिस ने दी। शाम को बीटी रोड पर स्थानीय पार्षद मनीष शुक्ला पर दोनों हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को दोषी ठहराया है लेकिन सत्तारूढ़ दल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि टीएमसी ने अब राजनीतिक विरोधियों के सफाए की राजनीति शुरू कर दी है। हमें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है क्योंकि यह घटना पुलिस स्टेशन के सामने घटी। हम सीबीआई जांच चाहते हैं।’


यह भी पढ़ें- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कही थी कोरोना होने पर ममता को गले लगाने की बात, शिकायत दर्ज
विज्ञापन


भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने भी शुक्ला की हत्या के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि कारबाइन से उन पर गोलियां चलाई गईं। शुक्ला पिछले साल भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें सिंह का करीबी माना जाता है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता निर्मल घोष ने कहा कि यह घटना भाजपा के भीतर की भावना का परिणाम है और उनकी पार्टी के खिलाफ आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे शुक्ला को गोली लगने के बाद विशाल पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित एंगल को देखा जाएगा।’ घटना के विरोध में भाजपा ने सोमवार को बैरकपुर क्षेत्र में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इसी बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और सोमवार सुबह अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और डीजीपी को तलब किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें