केरल के त्रिसूर में पुथुसरी शाखा के कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के सचिव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात कल की है। कुछ लोगों के समूह ने सचिव पर हमला किया और चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस का कहना है कि अवैध बाइक रेस को लेकर कल दो गुटों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।