भाजपा से नाराज चल रहे नेता एकनाथ खड़से ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। भुसावल में एक कार्यक्रम में खड़से ने कहा कि किसी भी पार्टी का उनपर हमेशा के लिए ठप्पा नहीं है। किसी को भी उन्हें यूं ही नहीं लेना चाहिए। मैं एक ही पार्टी में हमेशा रहूं, कोई इसका कयास नहीं लगा सकता है।
खड़से के इस बयान के बाद विपक्षी दल एनसीपी के उस दावे को बल मिला है जिसमें कहा जा रहा था कि भगवा दल के नेता उसके संपर्क में है। मालूम हो कि कांग्रेस पहले ही खड़से को अपनी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दे चुकी है। मालूम हो कि भूमि घोटाले में नाम आने पर खड़से ने 2016 में भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार से इस्तीफा दे दिया था।