फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा, बीजेपी नेता ने दिया धरना

Mon, 10 Jul 2017 10:18 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने के विरोध में एक बीजेपी नेता ने जमकर हंगामा किया और विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। बीजेपी नेता विनीत गोयनका ने सीआईएसएफ जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार मुस्लिम यात्री बीच रास्ते में नमाज पढ़ रहे थे। जिससे यहां से आने-जाने वाले अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


नमाज पढ़ने वाले यात्रियों के पास सीआईएसएफ के जवान नमाजियों के पास से आने-जाने वाले लोगों को दूर से जाने के लिए कह रहे थे। इसका बीजेपी नेता ने विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि जब एयरपोर्ट पर अलग से इसके लिए जगह दी गई है तो गैंगवे में नमाज क्यों पढ़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम यात्रियों को नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाती है तो मुझे पर पूजा-पाठ करने के लिए अनुमति मिलनी चाहिए। इस पर सीआईएसएफ के जवान और बीजेपी नेता में जमकर झड़प हुई।
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने झड़प के फ्लाइट छोड़ दी और धरने पर बैठ गए। बीजेपी नेता विनीत ने बताया कि जब मेरी पत्नी ने पूरे मामले की वीडियो बनाना शुरु किया तो सीआईएसएफ के जवान ने उनके फोन को छीनने की कोशिश की। हालांकि बाद में सीआईएसएफ के जवान ने बीजेपी नेता से माफी मांग ली और अपने दो साथियों से भी माफी मांगने के लिए कहा। आपको बता दें कि बीजेपी नेता गोयनका एयर इंडिया के फ्लाइट 101 से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी थी। तभी ये सारा विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें