फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवतियों पर बल प्रयोग पीड़ादायक': CJP के प्रदर्शन पर बोले मुरली मनोहर जोशी, प्रदर्शनकारियों से की यह खास अपील

Thu, 23 Jul 2026 08:14 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी ने नीट के पेपर लीक होने के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों के लिए गुरुवार को सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को लेकर उनकी चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं। 
 
विज्ञापन
मुरली मनोहर जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मानव संसाधन मंत्री और भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर किए गए बल प्रयोग की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि उन्हें यह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया। 

विज्ञापन


मुरली मनोहर जोशी नेने कहा है कि यह देखना अत्यन्त पीड़ादायक है कि देश के विभिन्न भागों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर एकत्रित हैं। उनकी चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं। इन्हें सहानुभूति तथा दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल किया जाना चाहिए। मुझे पूरी आशा है कि इसे केवल कानूनी और व्यवस्था की समस्या के रूप में नहीं देखा जाएगा जिससे बलपूर्वक निपटा जाये। भाजपा नेता ने कहा,  मुझे यह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया।  ऐसे बल के उपयोग से भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से बहुत दूर चला जाएगा।
 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में सीजेपी के साथ बातचीत के लिए चार प्रस्ताव: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने पिछले चौबीस घंटों में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के साथ बातचीत के लिए चार औपचारिक प्रस्ताव रखे हैं, लेकिन पार्टी ने उनकी पहल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही कोई बातचीत की है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से 'बेहद विनम्रता' के साथ संपर्क किया है और इस बात पर जोर दिया है कि बातचीत ही इस गतिरोध को खत्म करने का एकमात्र रचनात्मक तरीका है।

उन्होंने कहा कि हम उनका इंतजार कर रहे हैं। हमारे दरवाजे चौबीसे घंटे खुले हैं। हमने पिछले 24 घंटों में कम से कम चार बार उनसे संपर्क किया है। हम चाहते हैं कि वे नीट सहित सभी मुद्दों पर बातचीत में शामिल हों। केंद्रीय मंत्री ने छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने का आग्रह किया और कहा कि सरकार उनके हित में बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझाने की इच्छुक है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा छात्रों की बातें सुनेंगे और उनकी चिंताओं का समाधान करेंगे। साथ ही, छात्र बातचीत का समय और विषय खुद तय कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बातचीत जेपी नड्डा के ऑफिस या घर पर, किसी भी सुविधाजनक समय पर हो सकती है और वे खुद भी इस चर्चा में शामिल होंगे।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री छात्रों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील हैं। उन्होंने पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों पर तेजी से मुकदमा चलाने और जल्द न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें