तेलंगाना बीजेपी ने एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असादुद्दीन ओवैसी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया है।
पार्टी ने हैदराबाद के दिलसुख नगर से इस कैंपेन की शुरूआत की है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की योजना एक लाख सिग्नेचर लेने की है।
बता दें कि एनआईए की कार्रवाई में हैदराबाद से 5 आईएस संदिग्धों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया। एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असादुद्दीन ओवैसी ने गिरफ्तार संदिग्धों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए उन्हें हरसंभव कानूनी सुविधा मुहैया करने का ऐलान किया था। जिसके बाद ओवैसी के खिलाफ राजद्रोह का केस भी दर्ज कराया गया।