फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के वित्तमंत्री पर मानहानि का मुकदमा करेगी भाजपा, मुआवजे में मांगे 10 करोड़ रुपये

Wed, 22 May 2019 08:56 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
पी श्रीधरन पिल्लई - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल भाजपा राज्य के वित्तमंत्री थॉमस इसाक पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएगी। दरअसल, प्रदेश इकाई का कहना है थॉमस ने 6 मई को बयान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई पर केरल में विकस कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया था। थॉमस के इस बयान के खिलाफ पार्टी ने मामला दर्ज कराकर उचित न्यायिक कार्यवाही अमल में लाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


अपने ऊपर लगे आरोपों पर पीएस श्रीधरन ने मंगलवार को कहा, 'केरल भाजपा ने निर्णय लिया है कि सीपीएम के वित्तमंत्री थॉमस इसाक पर मुकदमा दर्ज कराकर उचित न्यायिक कार्यवाही अपनाई जाएगी। उन्होंने छह मई को मानहानिकारक बयान दिया था।' 

उन्होंने कहा, 'मैंने इसाक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने के अलावा मुआवजे के रूप में 10 करोड़ रुपये का दावा किया है।' इसाक ने कथित तौर पर पिल्लई पर राज्य अध्यक्ष होने के अपने पद का लाभ उठाते हुए केरल के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इसाक ने कहा था, 'श्रीधरन पिल्लई जिसने केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास को बाधित करने का प्रयास किया, उसे राज्य का सार्वजनिक दुश्मन माना जाना चाहिए। इसे राजनीतिक विचारधारा के केवल अंतर के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि लोगों को सोचना चाहिए कि क्या वह ऐसे लोगों को स्वीकार कर सकते हैं जो उन्हें पीछे से धोखा देते हैं।'
विज्ञापन

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें