फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: भाजपा प्रभारी जावड़ेकर ने डॉक्टर की हत्या पर सरकार को घेरा, कहा- अपराध और भ्रष्टाचार में केरल शीर्ष पर

Fri, 12 May 2023 11:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स, लॉटरी और अवैध शराब की बिक्री में इजाफा हुआ है। माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि केरल में दलितों पर अत्याचार, हत्या, लूट, धोखाधड़ी, चोरी, हमले और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्टर की हत्या और सरकार पर  भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा केरल राज्य प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, विजयन हमेशा कहते हैं कि केरल नंबर 1 है, लेकिन राज्य अपराध, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, सोने की तस्करी आदि में नंबर 1 है। 
विज्ञापन


राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स, लॉटरी और अवैध शराब की बिक्री में इजाफा हुआ है। माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि केरल में दलितों पर अत्याचार, हत्या, लूट, धोखाधड़ी, चोरी, हमले और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।

विजयन के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों का उल्लेख करते हुए जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि लोगों को वेतन में एलडीएफ कटौती (भ्रष्टाचार) का सामना करना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार के मामलों में या तो सीएमओ अधिकारी या एलडीएफ-यूडीएफ नेताओं के राजनीतिक रिश्तेदार शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ड्रग्स की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही हैं। राज्य सरकार इस खतरे को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा, केरल में बढ़ती नशीली दवाओं का सेवन अब माता-पिता के लिए चिंता का एक प्रमुख बिंदु है। उन्होंने यह भी कहा कि लॉटरी और शराब, जिनकी बिक्री से राज्य सरकार को खर्चों को पूरा करने के लिए राजस्व जुटाने में मदद मिलती है। इससे लाखों परिवार प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार पेय पदार्थों के लिए नए आउटलेट शुरू कर रही है। सरकार चाहती है कि केरलवासी अधिक शराब पीएं और अधिक लॉटरी टिकट खरीदें ताकि वे अधिक कर एकत्र कर सकें। 

अपराध शाखा करेगी डॉ. वंदना हत्या मामले की जांच
केरल में महिला चिकित्सक की हत्या के सनसनीखेज मामले की जांच जिला अपराध शाखा ने अपने हाथ में ले ली है। नशे का आदी आरोपी संदीप अभी न्यायिक हिरासत में है। कोल्लम में अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए निलंबित स्कूल शिक्षक संदीप ने बुधवार को उपचार के दौरान 23 वर्षीय डॉक्टर वंदना दास की सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी थी। उधर युवा चिकित्सक की हत्या को लेकर राज्य में काफी आक्रोश है। चिकित्सकों के विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने अस्पताल सुरक्षा कानून में संशोधन करने के लिए एक अध्यादेश जारी करने का निर्णय लिया है।

डॉक्टर की ब्लेड से कर दी थी हत्या
कोट्टायम जिले के कडुथुरुथी इलाके की मूल निवासी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान डॉ. वंदना दास की कोल्लम जिले के एक तालुक अस्पताल में इलाज करने के दौरान हत्या कर दी गई थी। अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक व्यक्ति ने बुधवार को उसके घाव की मरहम-पट्टी करते वक्त कैंची और सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से हमला कर वंदना दास की हत्या कर दी थी।  जिसके बाद राज्य भर के विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य पेशेवरों, मेडिकल इंटर्न, छात्रों और हाउस सर्जनों ने सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। हत्या के विरोध में चिकित्सकों की हड़ताल लगातार दो दिनों तक जारी रही। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने राज्य सरकार से अस्पतालों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से नया कानून लाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें