फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: क्या है जेपी नड्डा का मिशन 1000, शीर्ष लोगों से मुलाकात कितनी अहम? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने

सार

नड्डा ने अपने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान अर्जुन पुरस्कार विजेता और अंतरराष्ट्रीय शूटर अंजुम मौदगिल और और एसबीएस बायोटेक द्वितीय कंपनियों के संस्थापक डॉ. संजीव जुनेजा से मुलाकात की।
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा 30 मई से 30 जून के बीच एक महीने चलने वाले 'महासंपर्क अभियान' (Maha Sampark Abhiyan) के अंतर्गत समाज के हर वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात कर रही है। पार्टी के विभिन्न मंत्रियों, सांसदों और नेताओं की तरह अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी खुद 1000 प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य के अंतर्गत वे लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस संपर्क का उद्देश्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मान देकर उनके माध्यम से देश के छात्रों-युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है, जिससे देश को अगले 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। 

विज्ञापन


इसी क्रम में नड्डा ने अपने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान अर्जुन पुरस्कार विजेता और अंतरराष्ट्रीय शूटर अंजुम मौदगिल और और एसबीएस बायोटेक द्वितीय कंपनियों के संस्थापक डॉ. संजीव जुनेजा से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग में ऐसे स्वावलंबी लोगों को विकसित करना चाहते हैं जो दूसरों के लिए मिसाल बन सकें। युवा नौकरी खोजने वाले न बनकर स्वावलंबन के जरिए दूसरे लोगों को रोजगार प्रदान करने वाले बनें।

हासिल होगा विकसित राष्ट्र का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि पीएम की इसी सोच का परिणाम है कि देश में नए स्टार्टअप्स लगातार बढ़ रहे हैं। केवल नौ वर्ष के अंदर देश में एक हजार से ज्यादा यूनिकॉर्न कंपनियों का स्थापित हो जाना यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि प्रधानमंत्री की सोच बहुत सही थी और इसी के कारण युवा हर क्षेत्र में सफलता की नई परिभाषा लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं के सहारे ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि भारत जल्द ही पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राष्ट्र बनेगा। 

विज्ञापन

जेपी नड्डा अपने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान उद्योगपति संजीव जुनेजा और अन्य लोगों से मुलाकात करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
मई में 28,000 करोड़ का विदेशी संस्थागत निवेश 
संजीव जुनेजा ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में भारत की तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था को शीर्ष उद्यमियों के द्वारा निहारा जा रहा है। दुनिया के शीर्ष देश जहां मंदी की चपेट में आ रहे हैं, वहीं भारत तेजी से विकास कर रहा है। यही कारण है कि बेहतर लाभ के लिए दुनिया भर के निवेशक भारत में निवेश करना चाहते हैं। अकेले मई 2023 में ही भारत में 28,000 करोड़ रुपये का विदेशी संस्थागत निवेश हुआ है। केंद्र सरकार के द्वारा विशेष सहायता के कारण ऐसे उद्योगों को यहां फलने-फूलने का पर्याप्त अवसर मिल रहा है। इससे दोनों पक्षों को लाभ मिल रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।
विज्ञापन

क्या है राजनीतिक अर्थ?
भाजपा के इस राजनीतिक अभियान को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उसके सभी नेता समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात कर उन्हें अपने से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यदि ऐसा व्यक्ति पार्टी या उसके नेताओं के साथ जुड़ता है तो उसके संपर्क में रहने वाले सैकड़ों-हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष तरीके से पार्टी की नीतियों की ओर आकर्षित किया जा सकता है। ये छोटे-छोटे प्रयास पार्टी को 2024 में बड़ी बढ़त बनाने में निर्णायक भूमिका अदा कर सकते हैं। यही कारण है कि उसके नेता जी-जान से लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें