फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'मोहब्बत की दुकानदार का असली किरदार उजागर', उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़की भाजपा

Sun, 03 Sep 2023 04:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि दो दिन से आप सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। INDIA के दो प्रमुख दल DMK और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कह रहे हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। इन लोगों ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए हमारी संस्कृति का अपमान किया है।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयान से मोहब्बत की दुकानदार का असली किरदार अब पूरी तरह उजागर हो गया है। ये कोई आइसोलेशन में दिया गया बयान नहीं है। मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के ठीक 24 घंटे बाद उन्होंने यह बयान दिया। इस पर अच्छी तरह से विचार किया गया था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि उदयनिधि को यह पेपर किसने लिखकर दिया था? इसमें INDIA गठबंधन की क्या भूमिका है? उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनका एजेंडा साफ है हिंदू धर्म का समूल नाश करना है। सनातन धर्म का समूल नाश करना है। दरअसल, उदयनिधि ने कहा कि सनातन धर्म एक बीमारी की तरह है, इसे खत्म कर देना चाहिए।
 

जेपी नड्डा ने भी घेरा
इस बीचभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चित्रकूट में कहा कि स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का कहना है कि 'सनातन धर्म' को खत्म कर देना चाहिए। उनका कहना है कि डेंगू और मलेरिया की तरह 'सनातन धर्म' को भी खत्म कर देना चाहिए। उन्हें ऐसे बयान देने में कोई झिझक नहीं है। क्या उदयनिधि का बयान INDIA गठबंधन की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। 
विज्ञापन


तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए हमारी संस्कृति का अपमान किया: शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि दो दिन से आप सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। INDIA के दो प्रमुख दल DMK और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कह रहे हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। इन लोगों ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए हमारी संस्कृति का अपमान किया है।

क्या है मामला?
दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म बीमारी की तरह है। इसलिए इसे खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने इसकी तुलना  मलेरिया और डेंगू से की थी। तमिलनाडु में  'संतानम उन्मूलन सम्मेलन' आयोजित किया गया था। इसी दौरान वे बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें