फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भाजपा और माकपा में छिड़ा ट्विटर वार, फोटो शेयर कर सीएम ममता बनर्जी के बारे में कही ये बात

Tue, 18 Jul 2023 12:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने ट्विटर पर सीपीआई(एम) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप(माकपा) अपनी तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की फोटो अपने मुखपत्र गणशक्ति से संपादित कर हटा मत देना।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनने लगी हैं। एक तरफ बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियां एक जगह इकठ्ठी हो रही हैं तो भाजपा भी एनडीए को मजबूत करने में लगी है। इस बीच पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने ट्विटर पर सीपीआई(एम) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप(माकपा) अपनी तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की फोटो अपने मुखपत्र गणशक्ति से संपादित कर हटा मत देना। जैसा ही पटना बैठक के बाद किया था। बता दें कि गणशक्ति माकपा की बंगाल इकाई का मुखपत्र है।

विज्ञापन


माकपा का पश्चिम बंगाल इकाई का मुखपत्र गणशक्ति में 23 जून को बिहार के पटना में आयोजित पहली विपक्षी बैठक के बाद कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर नहीं थी। अग्निमित्रा ने ट्विटर पर मुखपत्र के पहले पन्ने को साझा करते हुए कहा कि पटना बैठक के बाद ममता बनर्जी की तस्वीर क्यों गायब है?  

उन्होंने आगे पूछा कि बेंगलुरु में होने वाले विपक्षी दलों के रात्रिभोज के बाद सीपीआई (एम) का क्या रुख होगा ये देखने वाली बात होगी। अग्निमित्रा ने कहा कि माकपा ममता पर खूनी होने का आरोप लगाती है। आज रात के डिनर के बाद कामरेड आपका क्या रुख रहेगा? क्या आप अब भी अपना गठबंधन साथी तृणमूल को लोकतांत्रिक कहेंगे? इसके अलावा, कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधते हुए, भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने पूछा कि क्या सोनिया गांधी हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं पर ममता बनर्जी से सवाल करेंगी।
विज्ञापन


इस बीच, सीपीआई (एम) के पश्चिम बंगाल सचिव मोहम्मद सलीम ने अग्निमित्र पॉल के जवाब में ममता बनर्जी और तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साथ तस्वीर साझा की और इस तस्वीर को “गुजरात नरसंहार के बाद शुभकामनाएं” शीर्षक दिया। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर भी साझा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें