फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख ने चलवाया आमिर के खिलाफ कैंपेन

Tue, 27 Dec 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीजेपी की आईटी सेल ने अभिनेता आमिर खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध कर स्नैपडील पर दबाव बनाने के लिए कैंपेन चलाया था। इस बात का खुलासा बीजेपी की सोशल मीडिया टीम की पूर्व वालंटियर स्वाती चतुर्वेदी की एक किताब 'आई एम ट्रॉल' से हुआ है।
विज्ञापन


किताब में दावा किया गया है कि पिछले साल असहिष्णुता वाले बयान के बाद बीजेपी के आईटी सेल ने आमिर खान के खिलाफ कैंपेन चलाया था, जिसके बाद उन्हें स्नैपडील के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया गया था। इंडियन एक्सप्रेस ने किताब के हवाले से कहा है कि बीजेपी के आईटी सेल हेड अरविंद गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए स्नैपडील पर दबाव बनाने के आदेश दिए थे।

साल 2015 के आखिर में बीजेपी सोशल मीडिया सेल को छोड़ने वाली साध्वी खोसला ने पत्रकार स्वाती चतुर्वेदी से कुछ कथित व्हाट्सऐप मैसेज साझा किए हैं। 


(सौजन्य:इंडियन एक्सप्रेस)
विज्ञापन

जानें आमिर खान ने असहिष्णुता पर क्या कहा था

aamir khan
गौरतलब है कि 2015 के रामनाथ गोयनका अवॉर्ड शो में अभिनेता आमिर खान ने असहिष्णुता पर बयान दिया था। आमिर ने कहा था कि कई घटनाओं ने उन्हें ‘चिंतित’ किया है और उनकी पत्नी किरण राव ने यहां तक सुझाव दे दिया कि उन्हें संभवत: देश छोड़ देना चाहिए।

आमिर ने कहा था, ‘एक व्यक्ति के तौर पर, एक नागरिक के रूप में इस देश के हिस्से के तौर पर हम समाचार पत्रों में पढ़ते हैं कि क्या हो रहा है, हम इसे समाचारों में देखते हैं और निश्चित तौर पर मैं चिंतित हुआ हूं। मैं इससे इनकार नहीं कर सकता। मैं कई घटनाओं से चिंतित हुआ हूं।’

इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक पर आमिर खान को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्हें स्नैपडील और अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें